धनबाद, अप्रैल 11 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार दोपहर आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। शाम चार बजे से शुरू हुई बारिश शाम सात बजे तक रुक-रुककर होती रही। बारिश से धनबाद का अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि इसके साथ आफत भी आई। आंधी में कई जगहों पर पेड़-पोल गिरने से घंटों बिजली गुल रही। सात घंटे के बाद लौटी बिजली सहायक अभियंता सुजरत कुमार ने बताया कि आंधी से कई जगहों पर बिजली उपकरण में तकनीकी खराबी आयी तो कई जगहों पर पेड़ की डाली टूटकर एवं बैनर पोस्टर भी उखड़ कर तार के ऊपर गिरा। इसे हटाने में घंटों लगे। आंधी आने से पहले दोपहर तीन बजे बिजली कटी, जो रात दस बजे के बाद कुछ क्षेत्र में ल...