धनबाद, दिसम्बर 23 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद में ठंड से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रात में सितम ढा रही ठंड ने अब दिन में भी कहर ढानी शुरू कर दी है। सुबह देर तक कोहरा छाने से मौसम अत्यधिक ठंड होने लगा है। बर्फीली हवाएं ठिठुरन का अनुभव करा रही हैं। धनबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सोमवार को सुबह से ठंड रही तो दोपहर का मौसम भी सर्द रहा जबकि रात में ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। साथ ही तापमान गिरने से ठंड का कहर और बढ़ जाने की संभावना है। पहाड़ों पर हिमपात का दिखेगा असर मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में अगले तीन दिनों तक हिमालय क्षेत्र में हिमपात व बारिश होने के आसार हैं। इन...