रांची, मई 29 -- रांची। धनबाद में आजसू कार्यालय में आग लगाने के आरोपी वीरेंद्र यादव और राजकुमार यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। वीरेंद्र यादव 4 फरवरी 2025 से तथा राजकुमार यादव 9 अप्रैल 2025 से इस मामले में जेल में है। दोनों पर आरोप है कि एक मामले में झामुमो नेता कारू यादव को गिरफ्तार करने के लिए धनबाद पुलिस गई थी। कारू यादव के समर्थकों से पुलिस की झड़प हुई थी। इसी दौरान आजसू कार्यालय में आग लगा दी गई थी। मामले को लेकर धनबाद के मधुबन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.