धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद संवाददाता, दुर्गापूजा के महानवमी और विजयादशमी को भारी बारिश ने लोगों के उत्साह में खलल डाली। बुधवार की शाम शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक जारी रही। इससे मेला और पंडाल घुमनेवालों को भारी परेशानी हुई। मेला में जलजमाव और कीचड़ ने परेशानी में और इजाफा किया। मौसम विभाग ने धनबाद समेत झारखंड के आठ जिलों में दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, रांची और गुमला में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। वर्तमान मौसम प्रणाली के प्रभाव से पांच अक्तूबर तक राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात और तेज आंधी चलने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.