कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा। धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 दिसंबर को धनबाद मंडल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात संचालित किया गया। इस जांच अभियान के दौरान कुल 712 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। जांच के दौरान इन यात्रियों से कुल 4,60,930 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। यह जानकारी मो. इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद मंडल द्वारा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.