चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- धनबाद-भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल 28 फरवरी से 32 फेरे लगाएगी - ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को होगी सहुलियत चक्रधरपुर,संवाददाता। आगामी होली त्योहार को देखते हुए रेलवे ने भुवनेश्वर और धनबाद के बीच होली स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 02832 भुवनेश्वर-धनबाद होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 02831 धनबाद-भुवनेश्वर होली स्पेशल ट्रेन का 1 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रतिदिन परिचालन होगा। यह ट्रेन इस बीच 32-32 फेरे लगाएगी। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली इस ट्रेन के परिचालन से होली पर लोगों को छुट्टियों में कार्य स्थलों से घरों और परिजनों के यहां आने जाने में सहुलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.