धनबाद, मार्च 23 -- महुदा। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर शनिवार की रात लगभग तेलमच्चो मोड़ के समीप ट्रक संख्या जेएच 10 सीपी 8712 की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बोकारो जनरल अस्पताल ले जाने के दौरान एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलमच्चो मोड़ के समीप एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी धनबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना महुदा पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे बीजीएच भेजा। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। पुलिस शव को वापस महुदा थाना ले आयी। रविवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जाएगा। महुदा थाना के एएसआई विष्णु कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.