धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। भाजपा निकाय चुनाव को लेकर गंभीर है। इसके लिए पार्टी ने प्रमंडल वार कमेटी बनाई है। धनबाद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में है, लेकिन धनबाद की राजनीतिक महत्ता को देखते हुए धनबाद-बोकारो और गिरिडीह को सांगठनिक प्रमंडल मानते हुए निकाय चुनाव के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं विकास महतो शामिल हैं। कमेटी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तय करेगी और पार्टी को सलाह देगी। सूचना के अनुसार भाजपा निकाय चुनाव की मुकम्मल तैयारी में जुट गई है। नगर निकाय के चुनाव में पार्टी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। यदि झारखंड सरकार दलीय आधार पर चुनाव नहीं भी कराती है तो भाजपा ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में खड़ी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.