गया, जनवरी 13 -- ट्रेनों का परिचालन सही तरीके से और सुरक्षित बनाए रखने के लिए रेल ट्रैक का सुरक्षात्मक निरीक्षण कर रहे एक ट्रैक पेट्रोलमैन की मौत उसी ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। सोमवार की देर रात करीब 1:30 बजे गया-डीडीयू रेल सेक्शन के काष्ठा-परैया स्टेशन के बीच धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेल ट्रैक पेट्रोल मैन वकील यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही रेल ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सहित ट्रैक पेट्रोलमैन के प्रतिनिधि आदि घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल ले गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। ट्रैकमैन वकील यादव परैया थाने के हसपुरा गांव के रहने वाले थे। इस दौरान ऑल इंडिया रेल ट्रैक मैन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.