धनबाद, अप्रैल 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद से खुलने वाली तीन ट्रेनों की जून अंत और जुलाई के दूसरे सप्ताह तक दिन बहुरने वाले हैं। धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी, धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी और धनबाद-सासाराम इंटरसिटी में पारंपरिक बोगियों को हटा कर एलएचबी कोच जोड़े जाएंगे। 10 जुलाई से धनबाद-पटना इंटरसिटी में धनबाद से और 11 जुलाई से पटना से एलएचबी बोगियां जोड़ी जाएंगी। 13303-13304 धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी धनबाद से 25 जून और रांची से 26 जून से एलएचबी बोगियां जोड़ी जाएंगी। इसी तरह धनबाद होकर चलने वाली 13319-13320 रांची-दुमका-रांची इंटरसिटी में 25 जून से रांची और 26 जून से दुमका से तथा 13305-13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी में एक जुलाई से धनबाद से और उसी दिन सासाराम से एलएचबी बोगी लगेगी। सासाराम इंटरसिटी में एक जनरल बोगी घटेगी। ट्रेन 18 की ...