धनबाद, सितम्बर 27 -- कतरास, प्रतिनिधि। विश्व पर्यटन दिवस पर धनबाद जिला पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार को ऐतिहासिक कतरास लिलौरी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की थीम टूरिज्म एंड ट्रांसफ्रोमेशन सस्टेनेबल के अंतर्गत यह कार्यक्रम सतत पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में जिला पर्यटन विशेषज्ञ संतोष कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को सतत पर्यटन के महत्व से अवगत कराया और सभी को वृक्षारोपण, जल-संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रयास सतत पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.