धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद। सीबीएसई की ओर से आयोजित सीटेट परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। धनबाद में 23 परीक्षा केंद्रों में सीटेट परीक्षा ली गई। छात्र-छात्राओं ने पेपर वन व पेपर टू की परीक्षा दी। ढाई घंटे की परीक्षा हुई। पहली पाली में 11 हजार पंजीकृत छात्रों में से लगभग 9,500 परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में लगभग चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एडमिट कार्ड में मिले निर्देश के तहत सुबह से ही छात्र-छात्राओं का सेंटर पर पहुंचना शुरू हो गया था। पहली पाली के छात्रों का सुबह 7:30 बजे व दूसरी पाली में 12:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम है। एडमिट कार्ड व फोटो आईडी प्रूफ दिखाए बगैर परीक्षा केन्द्र में इंट्री नहीं मिलेगी। रविवार को भी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में दो पाली में परीक्षा ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.