धनबाद, सितम्बर 14 -- झरिया, प्रतिनिधि। धनबाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शनिवार को झरिया थाना का औचक निरीक्षण किया। झरिया थाना की नई बिल्डिंग को देखा। इस दौरान उन्होंने स्टेशन डायरी, हाजत और मालखाना का जायजा लिया। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार को समय पर केस निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में रोजाना पेट्रोलिंग करने को कहा। जिससे अपराध पर लगाम लगाया जा सके। थाना परिसर को साफ सफाई करने को कहा गया। सिटी एसपी ने कहा की धनबाद पुलिस लगातार अपने कार्यों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव पदभार समालने के बाद दूसरी बार झरिया थाना आए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...