धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद के सरकारी स्कूलों के मैट्रिक (10वीं) के परीक्षार्थियों की पहली पसंद इंजीनियरिंग की पढ़ाई है। दूसरे स्थान पर मेडिकल व तीसरे स्थान पर क्लैट (लॉ) है। यह आंकड़ा प्रवेश परीक्षा के आवेदनों से सामने आया है। धनबाद के 3001 छात्र-छात्राओं ने आकांक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनमें इंजीनियरिंग के लिए 1881, मेडिकल 896 व क्लैट 224 आवेदन हैं। वहीं राज्यस्तरीय आंकड़ों की बात करें तो क्लैट के लिए 4492, मेडिकल 20,725 व इंजीनियरिंग के लिए 22,220 आवेदन मिले हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि धनबाद व राज्य के अधिकतर जिलों में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच इंजीनियरिंग का सर्वाधिक क्रेज है। आठ मार्च को ली जाएगी आकांक्षा प्रवेश परीक्षा जैक (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) की ओर से परीक्षा आठ मार्च को ली जाएगी। परीक्षा का आयोजन जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.