देवघर, फरवरी 21 -- देवघर,प्रतिनिधि। धनबाद के एक युवक ने गुरुवार को साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज करायी है। युवक ने बताया कि वह धनबाद के धनासर मोहल्ले का है। दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है, जोनल ऑफिस धनबाद में है। इन दिनों देवघर में एक परियोजना पर काम कर रहा था, जहां कई डिस्ट्रीब्यूटर बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। इस सिलसिले में पिछले पांच दिनों से देवघर में था। बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के तीन अलग-अलग बार में 53 हजार रुपए अवैध ढंग से ट्रांसफर कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर होने का संदेश प्राप्त हुआ। उसे यह देखकर हैरानी हुई कि खाते से पैसे कट रहे थे। जबकि उसने किसी प्रकार के लेन-देन की स्वीकृति नहीं दी थी। युवक ने तुरंत बैंक को सूचित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.