धनबाद, जुलाई 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया है। दिल्ली में इलाज करा रहे ददई दुबे ने गुरुवार को 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सात जुलाई से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट में शोक संदेश जारी किया है। ददई दुबे के भाई कमल दुबे ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार की रात उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनके शव को रांची लाया जाएगा। वहां से अंतिम संस्कार के लिए गढ़वा जिले के पैतृक गांव चौका ले जाया जाएगा। कांग्रेस की राजनीति में कद्दावर नेता माने जाने वाले ददई दुबे ने विधायक, सांसद से लेकर मंत्री तक का सफर तय कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.