धनबाद, दिसम्बर 30 -- झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह के गैस प्रभावित क्षेत्र से एक और दुखद घटना सामने आई है। केंदुआडीह गैस रिसाव के कारण देर रात एक और व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ गई। केंदुआडीह न्यू दौड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सुरेंद्र सिंह है। सुरेंद्र कुमार जनता मजदूर संघ के सदस्य थे। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदनाएं प्रकट की। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.