धनबाद, जून 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद को मिली तीन स्पेशल ट्रेनें एक झटके में बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। लाखों रुपए का राजस्व अर्जित करने वाली तीनों ट्रेनों के बंद होने से धनबाद के यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। धनबाद से एलटीटी (मुंबई), जम्मूतवी और चंडीगढ़ की स्पेशल ट्रेनों के अभी तक फेरे बढ़ाने के संबंध में कोई आदेश रेलवे ने जारी नहीं किया है। सबसे पहले धनबाद से जम्मूतवी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हुई थी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए फिलहाल इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन चलाया जा रहा है। औसतन यह ट्रेन हर ट्रिप में 40 लाख रुपए से अधिक राजस्व अर्जित कर रही है। इसी तरह धनबाद से पहली बार चली मुंबई की स्पेशल ट्रेन हर ट्रिप में 61 हजार रुपए का राजस्व हासिल कर रही थी। जबकि धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चल रही स्पेशल ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.