धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद तेलीपाड़ा हीरापुर निवासी गोपाल प्रसाद महतो और मीराबाला देवी की बेटी अर्ली आर्या का शोध पत्र 10वें आर्कियोलॉजिकल कांग्रेस में शामिल किया गया। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में आर्कियोलॉजिकल कांग्रेस का आयोजन किया गया था। आर्या वर्तमान में इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फोर आर्टस से बतौर रिसर्चर जुड़ी हैं। आर्या ने बताया कि प्राचीन भारतीय समाज में महिलाओं की केंद्रीय भूमिका, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संबंधों में उनके योगदान और स्त्री नेतृत्व के ऐतिहासिक प्रमाणों को अकादमिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया। भारतीय पुरातत्व के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण है। शोध में इस बात को प्रमाणित किया है कि प्राचीन भारत की स्त्रियां न केवल घरेलू जीवन में, बल्कि अंतरसांस्कृतिक संवाद, व्यापार और समाज निर्माण में भी...