नई दिल्ली, मई 5 -- शहर के करीब 40 हजार घरों में नगर निगम पानी पहुंचाता है। मैथन से 60 एमलडी पानी शहर में पहुंचकर घरों में सप्लाई होती है। शहर को पानी पिलाने वाले सरकारी विभाग धनबाद नगर निगम के प्रधान कार्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। हर दिन यहां 500 से अधिक लोग अपने काम के सिलसिले में आते हैं, लेकिन गर्मी में एक बोतल पानी के लिए भटकते रहते हैं। ऐसे में अगर आप निगम कार्यालय किसी काम से आ रहे हैं तो पानी की बोतल साथ लेकर जरूर आएं। शहर में सड़क,नाली से लेकर पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का नगर निगम के पास जिम्मा है। लोगों को इससे जुड़ी परेशानी होती है तो निगम कार्यालय पहुंचते हैं। निगम कार्यालय आकर अगर पानी की जरूरत महसूस हुई तो उन्हें बाहर जाकर नगर निगम की वाटर एटीएम या फिर दुकान से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.