मेरठ, अक्टूबर 19 -- मेरठ में मुख्य बाजारों में धनतेरस पर खासी चहलपहल दिखी। सोने-चांदी और बर्तनों की चकाचौंध से दुकानें दमक उठी। सराफा की दुकानों पर पहुंचे लोगों ने सोने और चांदी के सिक्कों पर ज्यादा जोर दिया। इस धनतेरस ऑटोमोबाइल कारोबार में अच्छी चमक रही। जीएसटी दरें घटने के बाद वाहनों के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है। इलेक्ट्रानिक, मोबाइल सहित अन्य उत्पादों में आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। ज्वैलर्स की दुकान में भी आभूषण खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी हुई थी। चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां भी खूब खरीदी गईं। युवाओं में नए मोबाइल को लेकर उत्साह देखा गया। शहरवासियों ने देर शाम तक बाजार में खरीदारी की। शहर में सबसे अधिक भीड़ इलेक्ट्रानिक व कपड़े की दुकान में देखने को मिली। सर्राफा व्यापारी विजय आनंद अग्रवाल, विपुल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.