हाजीपुर, अक्टूबर 19 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र धनतेरस का बाजार बीते साल की अपेक्षा इस बार अधिक गुलजार रहा। शनिवार को धनतेरस होने पर सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में सुबह से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। इससे बाजार में एक बार फिर से खुशी छा गयी है। इसमें आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़ा, बर्तन के सामान को लोगों ने अधिक पसंद किया है। बाजार में 55 रुपए के झाड़ू से लेकर लाख रुपए के कार और बाइक के खरीदार भी दिखे। तो वहीं 12 रुपए के बल्व से लेकर दो लाख की टीवी तक की खरीदारी करते हुए लोग दिखे। इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ परंपरा भी दिखी धनतेरस के दिन सबसे अधिक कांसा, पीतल व ताम्बे के बर्तनों की बिक्री रही। दुकानदार शंभू साह ने बताया कि फैशन के दौर में नॉन स्टिक प्रेशर कुकर, मिक्सर, ग्राइंडर, ट्राय प्लाई, कढ़ाई, क्रॉकरी एवं बर्त...