नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- धन की देवी माता लक्ष्मी की आराधना का प्रमुख पर्व दीपावली का पंचदिवसीय महा पर्व के रूप में मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी से कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तक सतत पांच दिन तक दीपोत्सव का यह महान पर्व मनाया जाता है। दीपोत्सव का आरम्भ कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी अर्थात धनतेरस से होता है। इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा और धनतेरस 18 अक्टूबर को। ज्योतिर्विद दिवाक त्रिपाठी ने बताया कि स्कंदपुराण में लिखा है कि कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी को स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहन लें। इस दिन भगवान विष्णु का भजन करें। कार्तिक के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोषकाल में यमराज के लिए दीप समर्पित करें, ऐसा करने से अकालमृत्यु का नाश होता हे। अकाल मृत्यु से बचने के लिए यमराज ने ही उस उपाय का वर्णन किया है। स्कंदपुराण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.