नोएडा, अक्टूबर 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में धनतेरस पर शनिवार को लगभग पांच हजार वाहनों की डिलीवरी हुई है। इसमें दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक रही है। वाहन डीलर्स के अनुसार करीब दो हजार वाहनों की डिलीवरी रविवार को होगी। त्यौहारों में गाड़ियों की बिक्री में इजाफे से वाहन डीलर्स में खुशी का माहौल है। दोपहिया वाहन डीलर्स से मिली जानकारी के मुताबिक सभी शोरूम मिलाकर लगभग 3200 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी हुई है। इसमें बाइक और स्कूटी शामिल हैं। दोपहिया वाहनों के डीलर सुधांशु ने कहा कि सभी तीन शोरूम मिलाकर 450 वाहनों की डिलीवरी हुई है। स्कूटी के मुकाबले बाइक अधिक बिकी हैं। उन्होंने कहा कि छोटी दीपावली (रविवार) को भी डिलीवरी के लिए दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। बीते साल धनतेरस और दीपावली पर 4445 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इसमें भी दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.