नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जा रही है। वहीं अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को भी कुछ समय के लिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त है। ऐसे में दोनों ही दिन शुभ मुहूर्त में खरीददारी करना शुभ माना जाएगा। ज्यादातर लोग 18 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाने वाले हैं। इस खास दिन पर विशेष चीजों की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। वहीं इस दौरान लोग दीवाली में पूजे जाने वाले लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति भी खरीदते हैं। वैसे तो लोग मिट्टी की मूर्ति लेते हैं। वहीं कुछ लोग चांदी और पीतल से बने गणेश-लक्ष्मी लेना पसंद करते हैं। धार्मिक मान्यता के हिसाब से अष्टधातु की मूर्ति कई मायनों में खास होती है। नीचे जानें इस धातु से बनी मूर्ति को घर में लाने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं? 1. अष्टधातु को काफी पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। इस धातु से बनी गणेश-लक्ष्मी की मू...