नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Dhanteras Ki Pooja: इस साल 18 अक्टूबर के दिन धनतेरस मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर जी और भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने का विधान है। इस दिन को भगवान धन्वन्तरि, आयुर्वेद के देवता के जन्म के रूप में भी मनाया जाता है। धनतेरस की पूजा संध्या के समय त्रयोदशी तिथि में की जाती है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है। धनतेरस की खरीदारी फलदायक मनाई जाती है। इस दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-समृद्धि बनी रहती है व भगवान धन्वन्तरि की पूजा करने से सेहत अच्छी बनी रहती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर पूजा व दीपदान की विधि-धनतेरस पर कैसे करें कुबेर और मां लक्ष्मी पूजा धनतेरस के दिन सुबह जल्दी और उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मंदिर की सफाई करें। सूर्य देव को जल अर्पित ...