फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। दीवाली से पहले धनतेरस पर इस साल बर्तन खरीदने ग्राहकों को भारी पड़ेगा। इस साल स्टील, पीतल, एल्यूमीनियम और कॉपर के बर्तनों की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले करीब 10 से 12 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके अलावा चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए अधिक पैसा खर्च करना होगा। बर्तन विक्रेताओं की माने तो स्टील के बर्तन और चांदी में सबसे अधित तेजी है। धनतेरस के दौरान नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। खासकर बर्तन, चांदी, सोना सहित अन्य प्रकार की वस्तुएं खरीदने वाले लोग धनतेरस का इंतजार करते हैं। धनतेरस पर बर्तनों की मांग बढ़ जाती है और यहीं कारण है कि बर्तनों की कीमत बढ़ने लगती है। हालांकि, अभी धनतेरस पर 15 दिन शेष हैं, लेकिन दुकानदारों ने अभी से बर्तनों का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। बर्तनों के रेट...