अलीगढ़, अक्टूबर 17 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। सोने-चांदी के अलावा पीतल के साथ झाड़ू खरीदने की परंपरा है। बाजार में इस समय एडवांस बुकिंग चल रही है। चांदी का सिक्का भारी डिमांड के चलते बाजार से गायब चल रहा है। लोग पुराने सिक्के की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों भी खरीदी जा रही हैं। धनतेरस पर चांदी का सिक्का अक्सर खरीदा जाता है। इसके लिए लोग पहले से तैयारी करते हैं। इस बार भी लोगों ने सिक्कों की एडवांस बुकिंग कर दी। चांदी का सिक्का बाजार से गायब चल रहा है। माना जा रहा है कि इस बार चांदी के सिक्कों का बाजार 5 करोड़ को पार करेगा। साथ ही लोग इस बार चांदी की मूर्ति से ज्यादा सिक्के में रुचि दिखा रहे हैं। चांदी की 50 ग्राम की मूर्ति करीब 9 हजार रुपये की आ रही है। इसके एवज में चांद...