सीवान, अक्टूबर 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आज जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला यह त्योहार धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस के मौके पर लोग लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ अन्य समाग्रियों की खरीदारी भी करते हैं। इसको लेकर शुक्रवार से सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहन आदि दुकानें शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में सज गई है। पंडितों के अनुसार इस बार धनतेरस का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:45 बजे से रात 8:30 बजे तक है। ऐसे में दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों को जुटने की संभावना है। ताकि शुभ समय में खरीदारी की जा सके। लोग विशेष रूप से धातु से बनी वस्तुएं, सोने-चांदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.