सीवान, अक्टूबर 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव की शोर के बीच धनतेरस को लेकर शनिवार को लोगों में गजब का उत्साह व उमंग देखा जा रहा है। धनतेरस के दिन बाजार में सुबह से ही भीड़ बनी रही। सर्राफा बाजार व कसेरा बाजार ही नहीं इलेक्ट्रॉनिक, बाइक व चरपहिया वाहन बाजार में भी काफी चहल-पहल खरीदारों की पूरे दिन बनी रही। सोना-चांदी का भाव चढ़ने के बावजूद ग्राहकों की भीड़ ज्वेलरी दुकानेां में बनी रही। शहर का सर्राफा बाजार व कसेरा बाजार का नजारा रात में भी दिन के समान बना रहा। ज्वेलरी दुकान पर चांदी के नए-पुराने सिक्के के अलावा चांदी की बिस्कुट, चांदी का सिक्का, चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लोग विशेषकर खरीद रहे थे। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण खरीदने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। शहर के कसेरा टोली स्थित बर्तन बाजार में देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.