मैनपुरी, अक्टूबर 16 -- धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। 18 अक्तूबर कल जिले में धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। भगवान धनवंतरि से जुड़े इस त्योहार पर खरीदारी शुभ मानी जाती है। वाहन, सोने-चांदी के आभूषण विभिन्न प्रकार के बर्तनों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ा मार्केट में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शहर की सड़कों पर दुकानों प्रतिष्ठानों को सजाया गया है। स्टेशन रोड, कचहरी रोड, राधारमन रोड पर बड़े शोरूम हैं। यहां भी छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। इस बार बर्तन बाजार में बिक्री को लेकर अधिक उत्साह है। शहर के बाजार जीएसटी में छूट के बाद बिक्री के लिए तैयार हैं। इस बार खरीदारी की अधिक उम्मीद कारोबारियों ने लगा रखी है। स्टील, पीतल और लोहे की वस्तुओं पर मूल्य घटे हैं। खरीद का उत्साह नजर आने लगा है। धनतेरस के दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.