अल्मोड़ा, दिसम्बर 7 -- सीएम पुष्कार सिंह धामी रविवार को द्वाराहाट के धनखल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट के स्व भाई राम दत्त भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके साथ हुई मुलाकातों को याद किया। रविवार अपराह्न मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई स्व रामदत्त भट्ट के निधन पर उनके पैतृक आवास धनखल गांव पहुंचे। उन्होंने राम दत्त भट्ट के निधन पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों को ढांढ़स बधाया। कहा कि स्वर्गीय राम दत्त भट्ट से उनकी कई बार आत्मीय मुलाकात हुई। वह मुझे बहुत पसंद करते थे। पत्रकारों से मुलाकता में उन्होंने कहा कि देश के नरेंद्र मोदी और रूस के प्रधानमंत्री की मुलाकात को देश की चौथी अर्थव्यवस्था बनने में मददगार साबित होने की बात कही। इससे पूर्व सीएम का भाजप...