बिहारशरीफ, नवम्बर 24 -- धनकटनी के बाद बेरोकटोक खेतों में जलायी जा रही पराली डीएओ को देख मुरारपुर खंधे में पराली जलाने वाले किसान भाग निकले जलाएंगे पराली तो कृषि विभाग की योजनाओं से होंगे वंचित फोटो 24शेखपुरा 03 - मुरारपुर गांव में पराली जले खेत का मुआयना करतीं डीएओ सुजाता कुमारी व कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले के किसान धनकटनी के बाद धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं। कुछ इस तरह का नजारा डीएओ सुजाता कुमारी और कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों को मुरारपुर गांव के खंधा में देखने को मिला। हालांकि, अधिकारियों को देखकर पराली जला रहे किसान भाग निकले। सोमवार को डीएओ द्वारा जिले के कई गांवों के खेतों में जलायी गयी पराली का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों के बारे में पता लगाया जा रह...