शामली, मई 30 -- बढ़ते तापमान ने विद्युत विभाग को पसीना पसीना कर दिया है । कस्बे के अधिकांश ट्रांसफार्मर धधक रहे है। कभी कही आग तो कही फयूज उड रहे है जिससे बारी बार बत्ती गुल हो रही है। जनता त्राहिमाम करने लगी है। कई दिनो से हो रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली ने आमजन का जीना मुश्किल हो गया है पारा 40 डिग्री के पार पहुच गया। भीषण गर्मी के चलते कस्बे में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है । बिजली की दिन भर चल रही आंख-मिचौली गर्मी लोगो पर भारी पड़ रही है। तपन के बीच बार-बार बिजली गुल होना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बढ़ते विद्युत लोड से क्षेत्र के ट्रांसफार्मर से लेकर विद्युत उपकेन्द्र पर मशीने ट्रिप कर रही है या फिर जगह-जगह फ्यूज उड़ रहे हैं। जेई रविन्द्र उपाध्याय खुद अपने अधिनस्थों के साथ समस्या के समाधान को दौड़ रहे हैं। ये सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.