गोपालगंज, फरवरी 9 -- थावे,एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के थावे लकड़ी बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर धतिवना गांव स्थित स्कूल के समीप अनामिका ट्रेडर्स के संचालक से अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन पर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित दुकानदार मृत्युंजय कुमार राय उर्फ गुड्डू राय, जो बिल्डिंग मटेरियल व हार्डवेयर का व्यवसाय करते हैं। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजकर 50 मिनट पर अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आया। फोन करने वाले ने तीन दिन के भीतर पांच लाख रुपए पहुंचाने की बात कही। साथ ही कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो अंजाम गंभीर होगा। बताया गया कि फोन करने वाले ने कुछ स्थानीय घटनाओं का जिक्र करते हुए भय पैदा करने की कोशिश की।...