जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जमशेदपुर। बिष्टूपुर हरिजन बस्ती में गत दिन एक विशाल पेड़ गिर गया है। संयोग रहा कि जान-माल की हानि नहीं हुई। परंतु उसे हटाने में न तो जुस्को दिलचस्पी दिखा रहा, न जमशेदपुर अक्षेस। हालांकि बस्ती वासी दोनों संस्थाओं को इसकी जानकारी देकर पेड़ हटाने का अनुरोध कर चुके हैं। चूंकि पेड़ घर के ऊपर लटका हुआ है, इसकी वजह से बस्तीवासी आतंकित हैं। इस मामले में वे शुक्रवार को धतकीडीह स्थित ठक्कर बापा स्कूल पहुंचे विधायक सरयू राय से बस्ती वासियों ने पेड़ को हटवाने का अनुरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.