नई दिल्ली, फरवरी 16 -- भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV टाटा कर्व (Tata Curvv) की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में सिर्फ 3,087 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो लॉन्च के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने ICE (पेट्रोल-डीजल) और EV वैरिएंट्स पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति अर्टिगा को Rs.84000 का डाउन पेमेंट देकर खरीदा, तो कितनी बनेगी मंथली EMI?फरवरी 2025 में टाटा कर्व (पेट्रोल-डीजल) पर ऑफर अगर आप टाटा कर्व (Tata Curvv) खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। जी हां, क्योंकि MY2025 मॉडल पर 20,000 तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। इस मॉडल पर 13,793 का एक्सचेंज बोनस भी मिलता है। हालांकि,...