नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- हुंडई मोटर्स इंडिया के पोर्टफोलियो में पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी तरह के फोर-व्हीलर शामिल हैं। उसके पोर्टफोलियो में ऑरा पॉपुलर सेडान है। नए GST के बाद इसकी कीमत में 10% का टैक्स कम हो गया है। वहीं, नए GST का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। Cars24 के मुताबिक, हुंडई ऑरा की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 5.97 लाख रुपए है। जबकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपए है। यानी यहां ये 77000 रुपए सस्ती है। वहीं, वैरिएंट के आधार पर करीब 90,000 रुपए का टैक्स बचाया जा सकता है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर स्विफ्ट की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय...