संभल, फरवरी 15 -- संभल। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले को लेकर जनपद में उत्साह चरम पर है। क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। गली-मोहल्लों से लेकर चाय की दुकानों तक आज सिर्फ एक ही चर्चा है। भारत की जीत। टीवी स्क्रीन और मोबाइल पर मैच देखने की खास तैयारियां की गई हैं। क्रिकेट प्रशंसकों का कहना है कि जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, मुकाबला सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जज्बात बन जाता है। जनपद के क्रिकेट प्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। बल्लेबाजों से तूफानी पारी और गेंदबाजों से घातक गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही है। युवाओं का कहना है कि आज फिर से इतिहास दोहराया जाएगा और जीत भारत की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.