बागेश्वर, जनवरी 6 -- कत्यूर घाटी में लंबे समय के बाद यूरिया खाद आई। सूचना मिलते ही खाद लेने के लिए विक्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच किसानों ने बमुश्किल यूरिया खाद खरीदी। कत्यूर घाटी का फसल उत्पादन के क्षेत्र में कोई सानी नहीं है। यहां धान व गेहूं की अच्छी पैदावार होती है। इन दिनों गेहूं में यूरिया खाद डाली जाती है। लंबे समय से किसानों को खाद का इंतजार था। टीटबाजार व गरुड़ बाजार स्थित विक्रय केंद्र में खाद पहुंचते ही किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसानों को इस बात की चिंता भी थी कि कहीं खाद खत्म हो गई तो फिर उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा और फसल भी प्रभावित हो जाएगी। जिस कारण दिनभर विक्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...