रामपुर, जनवरी 20 -- वही हुआ, जिसका अंदेशा था। सोमवार को बार एसोसिएशन रामपुर के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान में वकीलों में धक्कामुक्की हुई, जिससे हंगामा हो गया। अफरा-तफरी का माहौल पैदा हुआ तो करीब 45 मिनट तक चुनाव प्रक्रिया बाधित रही। पुलिस और एल्डर कमेटी के समझाने के बाद चुनाव प्रक्रिया सुचारू हुई। सुबह 10:30 बजे से शाम 5:25 बजे तक हुए मतदान में 92.68% अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बार चुनाव के लिए छह जनवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में आठ जनवरी को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया था। इसी के साथ बार में चुनावी रंग चढ़ने लगा था। दो दिन पूर्व जिस तरह से अफवाहों का बाजार गर्माया तो लगने लगा था कि मतदान में हंगामा हो सकता है। लिहाजा, सोमवार को पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। बार सभागार में बनाए गए बूथ में 10:30 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.