रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर। शनिवार को द ऑक्सफोर्ड अकादमी के विद्यालय प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक रोहिताश बत्रा, प्रीति पपनेजा, स्नेह मिड्ढा एवं प्रधानाचार्य केएस नेगी ने किया। विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संपूर्ण सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.