बक्सर, दिसम्बर 21 -- युवा के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में गणित एवं विज्ञान विषय का टैलेंट सर्च परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें कक्षा 6 से 12, स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस में भाग ले सकते हैं। द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. के.सी. सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 22 दिसंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । संस्थान के सचिव डॉ विजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता परीक्षा दो स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम स्तर 25 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रथम स्तर पर चयनित छात्रों को द्वितीय स्त...