अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा। जोया स्थित द आर्यंस क्रिकेट अकादमी में चल रही जसवंत सिंह (साहब) अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार का मैच मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद व द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 40 ओवर में 166 रन बनाए। आयन ने 45 व विनीत ठाकुर ने 36 रन की पारी खेली। द आर्यंस की ओर से मोहम्मद सारिक ने पांच विकेट लिए। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी ने मैच सात विकेट से जीत लिया। सात्विक सिरोही ने 61 व मोहम्मद मदनी ने 53 रनों का योगदान दिया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद की ओर से आदित्य राठौर ने एक विकेट लिया। मैच का मैन ऑफ-द-मैच अमरोहा के कन्वीनर अमन लिट द्वारा द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के मोहम्मद सारिक को दिया गया। वहीं, कोच चमन सिंह द्वारा मैच आफ-द-फाइटर क...