रामपुर, जनवरी 5 -- कोतवाली टांडा के चौकी दढ़ियाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जन आरोग्य मेला लगा। मेले में कुल 28 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और कैंप लगाकर 56 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। वहीं, मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। मरीजों में बुखार, पेट दर्द, स्किन इन्फेक्शन टाइफाइड , डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियां प्रमुख रूप से पाई गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमन प्रताप सिंह ने बताया कि मेले में पहुंचे मरीजों का पूरी टीम ने परीक्षण किया। सभी को बीमारी के अनुसार परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। उन्होंने बताया मेले में छह गर्भवती महिलाओं और दो शुगर के मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर दढ़ियाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएचसी प्रभारी डॉ सतपाल सिंह ने मेले का निरीक्षण किया। मेले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.