रामपुर, फरवरी 8 -- दढ़ियाल। नगर स्थित पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ मगर यहां पर कोई चिकित्सक तैनात नहीं था। ऐसे में मरीज यहां से बिना इलाज कराए वापस लौट गए। यहां पर बीते दो सप्ताह से चिकित्सक की तैनाती है। पीएचसी फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। दढ़ियाल पीएचसी पर तैनात एक मात्र डाक्टर अमन प्रताप सिंह ने 22 जनवरी को त्याग पत्र दे दिया था। तब से लेकर आज तक यहां चिकित्सक की तैनाती नहीं की जा चुकी है। चिकित्सकों के अभाव में मरीज आसपास के झोलाछाप डाक्टर या प्राइवेट नर्सिंग होम की तरफ रुख कर रहे हैं। गर्भवती महिलाएं भी निजी अस्पताल में प्रसव कराने को मजबूर हैं। रविवार को जिले भर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ था। पीएचसी दढ़ियाल पर चिकित्सक के न होने से मरीज वापस लौट गए। उनको असुविधा का सामना करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.