हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। जनपद के 1233 विद्यालयों में निपुण आकलन पूरा हो गया। डायट प्रवक्ता दिवाकर यादव ने बताया कि निपुण आकलन के द्वितीय चरण के नगर क्षेत्र सहित जनपद के 20 विकासखंड के 1233 विद्यालयों में डायट हरदोई की 85 टीमों ने आकलन किया। दिवाकर यादव ने बताया कि आकलन के प्रथम चरण के दिसंबर में 669 विद्यालयों में निपुण आकलन हुआ था। जनपद में पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निपुण आकलन कार्य होने पर डायट प्राचार्य योगेन्द्र सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की। डायट प्राचार्य ने बताया कि निपुण आकलन के दोनों चरण का परिणाम राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा आगामी मार्च में जारी होगा। परिणाम में जो विद्यालय निपुण घोषित होंगे, उनके लिए जनपद स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। डायट प्राचार्य ने निपुण आकलन वाले डायट प्रशिक्षुओं के साथ-साथ आकलन कार्य में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.