धनबाद, मई 23 -- धनबाद द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, बिशनपुर धनबाद में 10वीं-12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आईआईटी आईएसएम के प्रो. डॉ पीके सिंह थे। कोमल, तेजस्विनी, गिरधारी, अभिनय, सांची, प्रीति, जागृति, उज्ज्वल, अदिति झा, अंशु कुमारी, रोहित कुमार, धनु कुमार एवं गौरव यादव को सम्मानित किया गया। प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उप प्राचार्य पुष्पा सिंह ने कविता से बच्चों को प्रेरित किया। मौके पर धर्मेंद्र सिंह, गौरीशंकर पांडेय, राजीव रंजन मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.