लखनऊ, फरवरी 15 -- पुराने लखनऊ के लालाबाग के भूहर फाटक पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में कथा व्यास आचार्य मनोज कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और द्वारिकाधीश विवाह के प्रसंगों का भावपूर्ण व मार्मिक वर्णन किया। कहा कि भगवान की लीलाएं केवल कथाएं नहीं, लेकिन जीवन को धर्म, प्रेम और समर्पण का मार्ग दिखाने वाली आध्यात्मिक प्रेरणा हैं। आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विवाह का मनोहारी चित्रण प्रस्तुत किया गया। सोशल लाइफलाइन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, समाजसेवी राजेश पांडेय ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में सीबी सिंह, सुजीत सिंह, ओमप्रकाश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.