अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- समस्याओं का निदान नहीं होने पर शुक्रवार को भी धन्यारी के ग्रामीण आमरण अनशन पर डटे रहे। शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। शुक्रवार को नपं अध्यक्ष संगीता आर्या समेत अन्य लोगों ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। शुक्रवार को भी धन्यारी में ललित सिंह, पान सिंह, जगदीश सिंह और प्रकाश सिंह आमरण अनशन पर डटे रहे। लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांगों को अनदेखा करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के बावजूद भी ग्रामीणों को बिल थमाए जा रहे हैं। आश्वासन के बाद भी सड़क नहीं बन सकी है। विभागीय अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। वहीं, नपं अध्यक्ष संगीता आर्या, सभासद हेम मठपाल, निरंजन साह, दिनेश आर्या, नारायण रावत आदि ने भी ग्रामीणों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.